मथुरा। जनपद में दो दिन के बाद फिर से कोरोना संक्रमण का केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मथुरा के स्टेट बैंक चौराहा निवासी 59 वर्षीय बीएसएफ के सिपाही ने तबियत खराब होने पर निजी लैब से जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 11 दिसंबर को वह यहां से रवाना हो गया।
बताया जा रहा है कि बीएसएफ में सिपाही एक सप्ताह पूर्व घर आया था। यहां से जाने से पूर्व सिपाही ने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई और 11 को वह जालंधर के लिए रवाना हो गया। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके बाद संक्रमित आए व्यक्ति से संपर्क किया गया और उन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सिपाही जालंधर के अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में आए उनके परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं जनपद में लगभग 2186 सैंपल भी जांच के लिए गए हैं।