फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जाम की समस्या को अब सहन नहीं करेगें ब्रजवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से परेशान हो चुके वृंदावन वासी अब इसका हल चाहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित धानुका आश्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रशासन से वृंदावन नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च तक स्वयंसेवी संगठनों से भी जाम की समस्या के समाधान को लेकर शिकायत व सुझाव पत्र एकत्रित किए जाएंगे। होली के बाद जन आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में नगर निगम के उपसभापति राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि जाम की समस्या वृंदावन के लिए नासूर बन चुकी है। इस समस्या के समाधान के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाकर समाधान की प्रक्रिया धरातल पर उतारनी चाहिए।
विज्ञापन

बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने कहा कि जाम की समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन उदासीनता बरत रहा है। प्रयास संस्था के संस्थापक अभय वशिष्ठ ने कहा कि जाम की समस्या के चलते आज नगर का प्रत्येक नागरिक अपने को परेशानियों से घिरा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय, सीए कुलदीप अरोड़ा, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल, धानुका आश्रम के प्रबंधक विजय रिणंवा, डॉ. राजीव गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, विवेक आचार्य, संजय गोस्वामी, डॉ. चैतन्य गुप्ता, विष्णु गोला, डॉ. सचिन अग्रवाल, चंद्रनारायण शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोहित गुप्ता, राजीव भारद्वाज व संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें