फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ जाएंगे बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ता लखनऊ में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। लक्ष्मीनगर में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने बताया कि बसपा के संस्थापक के 15वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। मथुरा जनपद के पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लखनऊ जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आमजन दुखी व परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मां, बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। अबकी बार जनता ने मन बना लिया है कि यूपी में पांचवीं बार मायावती को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार ने बताया कि बसपा के समर्पित कार्यकर्ता 7 अक्तूबर को लखनऊ रवाना होंगे।
बैठक में आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी संघ रतन सेठी, सत्यप्रकाश कर्दम, गोवर्धन सिंह, सुरेशबाबू, किशोर कुमार, मुख्त्यार सिंह, बाबूलाल बघेल, नरेश कुमार जाटव, गंगाराम सोनी, राहुल रावत, कुंदन सिंह बघेल, रईस अहमद, मुकेश कुमार, जितेंद्र प्रजापति महानगर अध्यक्ष, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, प्रेमचंद कर्दम, मुनेंद्र निगम, बबलू बघेल, उत्तम सिंह, वेदपाल सिंह, तेज सिंह, कुलदीप, गौरव पटेल, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें