फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: धूमधाम के साथ मनाया गया बलदेव छठ महोत्सव

विज्ञापन
श्री दाऊजी मंदिर में भगवान बलदेव जी का पंचामृत अभिषेक करते सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन/मथुरा। बलदेव छठ के अवसर पर श्री धाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध अनाज मंडी स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रात:काल दूध, दही, घी, शहद, बूरा एवं दिव्य औषधियों से दाऊ बाबा की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

भागवत भूषण छबीले लाल गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मंदिर के सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि नवीन वस्त्र धारण कराए गए। तत्पश्चात भव्य आरती का भी आयोजन हुआ। सायंकाल दाऊजी महाराज को छप्पन भोग अर्पण किया गया। कार्यक्रम में धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी किशोर, उमाकांत, नटवर आदि मौजूद रहे।
मथुरा में बलदेव छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मसानी स्थित प्राचीन दाऊजी बगीची पर मथुरा व्यापार समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। दाऊ बाबा का दुग्धाभिषेक, विशेष शृंगार, फूलबंगला सजाया गया। भजन संध्या में प्रभु का गुणगान हुआ। सेवायत पंडित हिमांशु शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वरों के मध्य दाऊजी महाराज का पंचामृत दूध, दही, घी, बूरा शहद से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

विश्वनाथ चतुर्वेदी बिस्सा गुरु, भगवान दास खंडेलवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग, दीनदयाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, धर्मचंद्र अग्रवाल, नटवर गर्ग, चौधरी सूरजभान, ब्रजेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, शरद चतुर्वेदी आदि थे। होली गेट स्थित दाऊजी मंदिर में बलदाऊ का अभिषेक करते सेवायत राजू पंडित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें