फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कृष्णानगर बाजार बंद करके व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कृष्णा नगर चौराहे पर जाम लगाते व्यापारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सड़क पर लगे जाम को खुलवाने में लगातार नाकाम हो रही कृष्णानगर पुलिस ने शहर के प्रमुख हलवाई के भाई को उठाकर हवालात में डाल दिया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद करके कृष्णानगर चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान हो गए। सीओ सिटी और कोतवाल के पहुंचने पर व्यापारी शांत हुए। उसके बाद हलवाई के भाई को चौकी से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णानगर में जाम लगना आम बात हो गई है। घंटों जाम को खुलवाने में कृष्णानगर पुलिस जहमत तक नहीं उठाती। सोमवार को कृष्णानगर चौराहे पर मोहन मिष्ठान भंडार पर आए ग्राहकों की गाड़ी को हटवाने की बजाए कृष्णानगर पुलिस नंदकिशोर उर्फ बल्लू को उठाकर चौकी ले गई। इससे गुस्साए एकत्रित हुए व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए कृष्णानगर बाजार को बंद करा दिया। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे और एकत्रित व्यापारी सीधे कृष्णानगर चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर व्यापारियों ने चारों तरफ से रस्सी बांधी और सड़क पर बैठकर कृष्णानगर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों का आरोप है कि कृष्णानगर पुलिस की हठधर्मिता यह है कि दुकानदार को उठाकर क्यों ले गई।
जाम को खुलवाने में पुलिस नाकाम हो रही है। डेढ़ घंटे तक पुलिस की कार्यप्रणाली को कोस रहे व्यापारियों के गुस्से को शांत करने के लिए सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह और कोतवाली सूरज प्रकाश शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंच गए। यहां पर व्यापारियों को समझाकर पुलिस के दोनों अफसरों ने चौकी से मोहन लाल अग्रवाल के भाई बल्लू को छुड़वाया। तब जाकर जाम खुल सका और वाहनों को आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे वाहन
पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापारी सड़क पर बैठ गए। व्यस्त रोड होने के कारण थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 11:30 से 1 बजे तक लोग परेशान रहे। गुस्साए व्यापारियों के कारण पुलिस इधर-उधर हो गई।
जाम न लगे, व्यापारी बनाएंगे रणनीति: वरुण
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णानगर में जाम न लगे, इसके लिए व्यापारी मीटिंग करके ऐसी रणनीति बनाएंगे। चौकी कृष्णानगर पर व्यापारियों से यह तय कर लिया गया है। मकसद पुलिस और व्यापारियों का एक ही है कि कृष्णानगर में जाम के हालत न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें