फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जचौंदा में मिले 8 डेंगू के मरीज, 150 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया उपचार

विज्ञापन
गांव कोह में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह सीएमओ से टेस्टिंग कराने की कहते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। जचौंदा में बीमारी से एक बच्चे की मौत और 24 से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई। बुधवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया। इसके बाद विधायक भी पहुंच गए। विधायक ने पीड़ितों का हाल जाना। 150 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार दिया है। वहीं, आठ लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गोवर्धन के गांव जचौंदा में रोहित (2) पुत्र मोरमुकुट की बुखार आने से मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव में दीपक वर्मा, रामदयाल, राजवती, मानू, आनंद, दिगंबर, मीरा, देवो, मीरा, नीलम, रिंकू, राजकुमार, बरसो, मनीष, मालती, पुष्पा सहित 24 से अधिक लोग बुखार खांसी मलेरिया आदि गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। गांव में फैली बीमारी की जानकारी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग टीम को फोन कर दी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई। बुधवार सुबह 10 बजे एसडीएम सदर प्रशांत नागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर डेरा डाल दिया। बीमारी से पीड़ित 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरण कीं। इसके बाद स्थानीय विधायक कारिंदा सिंह व एसडीएम प्रशांत नागर ने वहां ग्रामीणों का हाल जाना।
विज्ञापन

डॉ. विमल उपाध्याय चिकित्सा अधीक्षक राल ने बताया कि जचौंदा में 150 लोग बीमार पाए गए हैं। जिन्हें दवाइयां दे दी गई हैं। आठ लोगों में डेंगू के लक्षण पाए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
गंदगी और पानी में बैक्टीरिया की वजह से लोग बीमार हुए हैं। घरों में सफाई व्यवस्था के लिए लोगों को जागरूक कराया जा रहा है। बीमारी से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। दवाइयों का वितरण कराया जा रहा है।
- प्रशांत नागर, एसडीएम सदर।
बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में सर्दी जुकाम बुखार का प्रकोप
बलदेव विकास खंड देहात क्षेत्र व नगर में इन दिनों बदलते मौसम के करण घर-घर में सर्दी, जुकाम, बुखार वायरल के मरीज देखने को मिल रहे हैं। झोलाछाप के यहां भारी भीड़ मरीजों की देखने को मिल रही है। दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
लोगों ने कहा कि बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाकर जांच पड़ताल की जाए। मच्छरों के मारने की दवाई का छिड़काव किया जाए। भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा सभी प्रकार के मरीज बदलते मौसम में खान-पान व बीमारियों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें। यह बदलता मौसम संक्रामक रोग खतरनाक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें