फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विद्युत कनेक्शन की एवज में 5 हजार लिए, फिर काट दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा।। कोतवाली रोड के रामनारायण बाड़ा में रहने वाले अंबरीश चंद गुप्ता ने अवर अभियंता पर फर्जी बिजली चोरी दिखाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने 31 सितंबर 2020 को एक बना हुआ मकान खरीदा था। विद्युत कनेक्शन को आवेदन करने के वक्त मकान की रजिस्ट्री लगाई। इसके बाद जेई ने टीम सहित मकान का निरीक्षण किया। जल्दी कनेक्शन जारी करने को लेकर 5000 रुपये मांगे। रुपये लेने के बाद अगले दिन 20 अक्तूबर को मीटर लगवा दिया। बीते 21 जून को उन्होंने फिर से घर का सर्वे किया और वीडियो बनाई।
इसके बाद लाइट काट दी गई। विभाग के कई बार चक्कर काटने के बाद पता चला कि टीम ने गलत तरीके से चेकिंग कर फर्जी बिजली चोरी दिखा दी है। इसका जुर्माना 50 हजार से अधिक का लगाया है। जुर्माना नया निर्माण दिखाते हुए लगाया गया। वीडियो में पूर्व में पड़ा हुआ मलवा दिखाया गया। एसई शहरी एपी शुक्ला ने बताया कि जेई की जांच शुरू की गई है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें