फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 2022 के विधानसभा चुनावों में दावेदारी के लिए 22 आवेदन आए

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय में एक साथ हाथ उठाते जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा, पूर्व विधायक प् - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी में अपना भाग्य आजमाने के लिए 22 कांग्रेसियों ने आवेदन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर इसे लेकर काफी गहमागहमी चली। इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट को पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान पार्टीजन ने विधानसभा चुनाव में जीत के फार्मूले सुझाए। सभी आवेदन प्रियंका गांधी के पास जाएंगे और भावी प्रत्याशियों का चयन होगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय सेठवाड़ा पर पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पाठक के अलावा अन्य कांग्रेसजन की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष बने चौधरी भगवान सिंह को कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान नवनियुक्त का पार्टीजन ने जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि इस दफा पार्टी को विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। मुख्य अतिथि प्रदीप माथुर ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, विनेश सनवाल, मुकेश धनगर, सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, भोला यादव, गिरधारी पाठक, रमेश पंडित, नूतन बिहारी पारीख अध्यक्ष वृंदावन, तोफिक कुरैशी, श्याम बिहारी पालीवाल, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें