फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन दिन में पकड़े गए 200 बंदर, बीहड़ में छोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र में तीन दिन से चल रहे अभियान में अब तक 200 से अधिक बंदर पकड़कर आगरा के बीहड़ में छोड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को चौबियापाड़ा क्षेत्र से 100 बंदर पकड़े गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देशन में नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र के तहत बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए शुक्रवार को मथुरा क्षेत्र के चौबियापाड़ा से 100 बंदरों को पकड़ा गया है। उक्त अभियान सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के वक्त पशु चिकित्सा दीपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, वन विभाग के पदम सिंह उपस्थित रहे। सहायक नगर आयुक्त ने बताया गया कि बंदरों को खाने के लिए चना, केला, चिरवा दिए गए हैं। यह अभियान 15 सितंबर तक चलाकर दो हजार बंदर पकड़े जाएंगे। संवाद
चौबियापाड़ा में सैकड़ों बंदर
द्वारिकाधीश के आसपास बड़ी संख्या में बंदर हैं। हाथों से थैला छीनना, हमला करके घायल कर देना आम बात है। पिछले दिनों बंदरों का एक झुंड जर्जर मकान की छत पर लड़ गया था, जिसके कारण मकान का हिस्सा गिरने से मंदिर गया एक श्रद्धालु चोटिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें