फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आराध्य के दर्शन के लिए 1800 लोगों ने कराया आन लाइन रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 की जांच करते हुए? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के भक्तों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम तक लगभग 1800 भक्तों ने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

इधर, मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश के बाद मंदिर प्रबंधन ने कोविड नियमों का पालन कराना शुरू कर दिया है।
शनिवार को मंदिर प्रबंधन ने गेट नंबर तीन के पास हेल्थ डेस्क बना दी। जहां मंदिर के कर्मचारियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले उन लोगों लोगों की एनटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई गई, जिन्हें कुछ लक्षण हैं। इसके साथ मंदिर आने वालों के हैंड सैनिटाइज कराने के बाद पांच-पांच के ग्रुप में मंदिर में प्रेवश दिया गया। बिना मास्क पहने आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया।
दूसरी ओर, मंदिर की गलियों में पुलिस की व्यवस्था ना होने के कारण लोगों की भीड़ लगी रही। शनिवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी अधिक रही, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने हर भक्त को बड़ी सावधानी के साथ दर्शन कराए।
विज्ञापन

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइज कराने के बाद पांच-पांच के ग्रुप में ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। वहीं कोविड के नियमों का हर संभव पालन किया गया। अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। आगे उन्हीं श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है, जिनके रजिस्ट्रेशन हुए होंगे।
विज्ञापन

- मुनीष शर्मा, प्रबंधक प्रशासन, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें