फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने डंडे से किया वार, पत्नी ने मारे हथाैड़े, इसलिए भांजे को मारकर जमीन में दफना दी थी लाश; दो गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 09:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया था। युवक का शव जमीन में दबा मिला था। पुलिस ने जांच की तो युवक को उसके मामा-मामी ने माैत के घाट उतारा था। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव में भांजे की हत्याकर शव को जमीन में दफनाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी मामा और मामी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के बाद बुधवार को सराय सालवान अंडरपास के पास से आरोपी जयकरण कुशवाह (36) और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में वांछित थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जयकरण कुशवाह ने बताया वह पत्नी, बच्चों और मुंहबोले भांजे गोविंद सिंह के साथ दाऊजी क्षेत्र की दीप योग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। 

 
विज्ञापन

गोविंद अवैरनी चौराहे पर गोलगप्पे का ठेला लगाता था। जयकरण की पत्नी ने कई बार गोविंद पर छेड़छाड़ और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। आठ मई को गोविंद ने शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता और संबंध बनाने का प्रयास किया। इससे नाराज दंपती ने हत्या की साजिश रची। 

शाम को घर लौटने के बाद जयकरण ने डंडे से गोविंद के सिर पर वार किया और पत्नी ने हथौड़े से हमला किया। गंभीर चोट लगने से गोविंद की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद रात में गोविंद के शव को छत से नीचे फेंका और खाली प्लॉट में दफना दिया। वारदात में प्रयुक्त लाठी और हथौड़ा भी वहीं छिपा दिए। घटना के बाद आरोपी परिवार समेत भाग गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-सुपारी देकर युवक की हत्या: लोहे की रॉड से पीट-पीट कर उतारा था माैत के घाट, महिला समेत तीन को आजीवन कारावास
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें