सुपारी देकर युवक की हत्या कराने वाली महिला सहित तीन अभियुक्तों को एडीजे स्पेशल ईसी एक्ट राजेश पाराशर ने बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। तीनों गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में बंद हैं।
26 अक्तूबर 2023 को वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के इस्कॉन मंदिर के पीछे राधा कृष्ण भवन के कमरे में युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीट हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर भाटिया पेट्रोल पंप के पास रहने वाले विकास गर्ग के रूप में हुई थी। मृतक के भाई नितिन गर्ग ने वृंदावन कोतवाली में श्रीगंगानगर निवासी महिला पूजा जोग सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।