फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार मोबाइल लूट के मास्टर माइंड पिता-पुत्र गिरफ़्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। थाना फरह पुलिस ने मोबाइल लूट कांड के मास्टर माइंड पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल बिक्री के 37.92 लाख रुपये तथा 791 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को नोएडा से बंगलूरू जा रहे मोबाइल से लदे कैंटर को बबीना टोल पार करने के बाद एमपी सीमा में लूट लिया गया था। उसमें 899 बैग लदे थे। प्रत्येक बैग में 10 मोबाइल थे। लूट करने वाले दो बदमाश सवारी बन कर रैपुरा जाट फ्लाइओवर से कैंटर में बैठे थे। शेष उनके साथी कार से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे। घटना की रिपोर्ट कंपनी मैनेजर सचिन मानव ने फरह थाने में दर्ज कराई थी।
सूचना पर पहले भी नोएडा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने छह बदमाश गिरफ्तार कर उनसे लाखों के मोबाइल बरामद किए थे। मंगलवार को स्थानीय पुलिस, एसटीएफ तथा स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर लूटकांड के मास्टर माइंड मुजजी उर्फ मुजाहिद एवं असरूद्दीन निवासी बिशंभरा शेरगढ़ को भरतपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्त पूछताछ में उन्होंने 791 मोबाइल बरामद कराए।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने बताया कि शेष मोबाइल उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बेच दिए थे। उनके रुपये दुकान में रखे हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से 37.92 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने घटना में संलिप्त छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये की कीमत के 113 मोबाइल जब्त किए थे।
मोबाइल से भरा कंटेनर फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का माल ले जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप, एसआई शाहनवाज हुसैन, स्वाट टीम प्रभारी धीरज गौतम, सोनू कुमार, प्रभारी सर्वलांस सेल, एसएसआई सत्यवीर, एसआई योगेश कुमार, चौकी प्रभारी चंद्रभान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें