फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री खामोश हैं : विभाकर शास्त्री

Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रपौत्र विभाकर शास्त्री सोमवार को मथुरा आए। यहां उन्होंने मथुरा-वृंदावन स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत करते हुए अमरीकी यात्रा को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार बताया। कहा कि उन्हें अपने प्रचार के साथ-साथ देश की स्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कृष्णा नगर स्थित पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए विभाकर शास्त्री ने कहा कि देश के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान हो रहा है। यह प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं देश के 140 करोड़ लोगों का भी सम्मान है, लेकिन प्रधानमंत्री को देश की स्थितियों को भी देखना होगा। मणिपुर डेढ़ माह से जल रहा है और प्रधानमंत्री खामोशी साधे हैं। अल्पसंख्यक देश में खुद को भयभीत महसूस कर रहा है। देश में जाति, धर्म की राजनीति हो रही है।

प्रधानमंत्री को इन स्थितियों को भी देखना चाहिए। प्रधानमंत्री को विदेशों में अपना प्रचार करने के साथ-साथ देश की वर्तमान चिंताजनक स्थितियों पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कांग्रेस विधानदल के नेता रहे प्रदीप माथुर की तारीफ की। कहा कि इनके द्वारा मथुरा के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें