जीजा के दोस्त के साथ चली गई
26 अप्रैल को उन्हें जानकारी हुई है कि गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त विनोद (52) के साथ बाइक पर गई है। उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से विवाहिता को ले जाने वाले की पहचान भी कर ली। पुलिस ने विवाहिता को ले जाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने जैंत के चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने कुएं में मिले विवाहिता के शव की पहचान गुड़िया के रूप में की।
ये भी पढ़ें - UP: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़; ताबड़तोड़ चली गोलियां
हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुड़िया अपने प्रेमी विनोद के साथ रहना चाहती थी। जबकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था और वह अपने साथ नहीं रख सकता था। इसी कारण उसने विवाहिता की हत्या की।
ये भी पढ़ें - UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
तीन माह की गर्भवती थी गुड़िया
विवाहिता के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बिजवारी निवासी भूदेव के साथ गुड़िया का विवाह किया था। वह तीन माह की गर्भवती थी। विनोद ने गुड़िया का ही नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे शिशु की भी हत्या की है।
ये भी पढ़ें - International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
पुलिस को गुमराह करने को स्थानीय लोगों के फोटो मौके पर फेंके
विवाहिता के हत्यारोपी प्रेमी ने कुएं के पास चौमुहां के तीन लोगों के फोटो डाल दिए। ताकि पुलिस को उन लोगों पर शक हो और पुलिस हत्यारोपी तक न पहुंच सके। पुलिस के अनुसार मौके पर मिले फोटो के बारे में जानकारी तो पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे में कर्मचारी है, दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन भी की। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था।