फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे सड़क निर्माण ने चौपट कर दिया कारोबार

Thu, 16 Mar 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
करीब एक साल से खुदी पड़ी है सर्विस रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार ने कारोबारियों को परेशान कर दिया है। आलम ये है कि बीते एक साल से सर्विस रोड खोदी पड़ी है, इसके चलते हाइवे किनारे का कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। आए दिन गड्ढों में राहगीर और वाहन चालक गिर जाते हैं। बरसात का मौसम आने को है, ऐसे में हाईवे आए दिन हादसों का सबब बन सकता है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार कारोबारियों रुला रही है। आलम ये है कि सर्विस रोड को उखाड़ दिया गया है। यहां मिट्टी डाल दी गई है। ऐसे मेें बरसात और नाले के पानी से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ये आलम बीते एक साल से है। हाइवे किनारे कारोबार करने वाले व्यापारी बमुश्किल अपने शोरूम और दुकानों तक पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों का तो इन दुकानों और शोरूम तक पहुंचना ही नहीं हो रहा है।

मार्बल पत्थर कारोबारी नीरज मित्तल ने बताया कि नोटबंदी के बाद पहले ही कारोबार मंदी की चपेट में है, इधर सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार ने व्यापार की कमर तोड़ दी है। जनरल स्टोर संचालक रामगोपाल अग्रवाल ने बताया सर्विस रोड के गड्ढों में आए दिन वाहन चालक और राहगीर गिरकर चुटैल हो रहे हैं। बरसात में ये गड्ढे हादसों का कारण बन जाएंगे। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार से व्यापारियों में रोष है। 
विज्ञापन


हाईवे पर हो रही वाहन पार्किंग
हाईवे पर सर्विस रोड उखड़ने के बाद राह चलते लोगों ने अपने वाहनों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी हाईवे को वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें