मथुरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्पेन की महिला पर्यटक से झपट्टा मार युवक ने मोबाइल लूट लिया। महिला पर्यटक ने मथुरा जीआरपी थाने में मोबाइल लूट की घटना दर्ज कराई है।
स्पेन निवासी महिला पर्यटक मैथ्यू कॉल शनिवार सुबह हरिद्वार जाने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। आगरा कैंट स्टेशन पर वह उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान झपट्टा मार किसी युवक ने उसका मोबाइल लूट लिया और भाग गया।
महिला ने शोर मचाया। इसी दौरान ट्रेन चल दी। महिला पर्यटक ने मथुरा जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी मथुरा ने रिपोर्ट निल पर दर्ज कर आगरा भेज दी। आगरा जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला पर्यटक से मोबाइल छीने जाने की जानकारी मिली है।