मथुरा। अब बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे नहीं जाएंगे। इसके लिए बिजली इंजीनियर बकाएदारों के घर जाकर चाय पीएंगे। बकाएदार से शालीनता से बकाया जमा कराने की कहेंगे। ऊर्जामंत्री श्रीकांत के निर्देश मिलते ही मथुरा विद्युत निगम के इंजीनियर पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।
अभी तक बकाएदारों के विद्युत निगम की टीमें धड़ाधड़ कनेक्शन काटे जा रहे थे। करीब पिछले दो महीने से विद्युत निगम की टीमों का यह अभियान बदस्तूर चल रहा था। उसके बाद भी विद्युत निगम को कोई लाभ होता नहीं दिखा। कई बार तो कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत निगम टीम पर हमला तक किया गया। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने अब बकाएदारों के कनेक्शन न काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
साथ ही बिजली इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि बकाएदारों के घर जाकर चाय पीयें और उनसे बकाया जमा करने के लिए कहें। यह निर्देश मिलते ही विद्युत निगम के अफसर जुट गए हैं। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि बकाएदारों के अब कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। इंजीनियर उनके घर जाकर चाय पीएंगे। बकाएदारों से बकाया जमा करने की कहेंगे।