फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi: नंदगांव में खेली गई लठामार होली, ढोल की थाप पर थिरके श्रद्धालु; छा गए रंगों के बादल

Tue, 19 Mar 2024 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

Mathura Holi: नंदगांव में लठामार होली खेली गई। इस दौरान रसिया गीतों और ढोल की थाप पर हजारों श्रद्धालु थिरके। तुछ देर के लिए तो रंगों के बादल छाए रहे। धूमधाम से होली का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन
नंदगांव में खेली गई लठामार होली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। मंगलवार को नंदगांव में लठामार होली खेली गई। इसमें शामिल होने एवं इसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु नंदगांव पहुंचे। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी होली के रंग में मद मस्त दिखे। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की होली लीला के हजारों भक्त साक्षी बने। 
विज्ञापन


इस मौके पर नंदबाबा मंदिर में अबीर, रंग, गुलाल जमकर उड़ाया गया। कुछ देर के लिए तो मानो ऐसा लगा कि रंगों के बादल छाए हुए हैं। ढप-ढप ढोल की थाप पर श्रद्धालु थिरकते रहे। देश ही विदेशों से तीर्थनगरी आए श्रद्धालु भी नंदगांव पहुंचे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें