फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Mandir: होली पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

Tue, 19 Mar 2024 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Holi 2024: होली के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने न आएं। 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होली खेलते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने होली को लेकर सोमवार को एडवाइजरी जारी की है। कहा गया कि मंदिर में गुलाल, रंग, प्रसाद और माला ठाकुरजी पर न फेंके। मंदिर में मिलावटी रंग और गुलाल उड़ाने से दर्शनार्थियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि मंदिर में होली पर किसी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस द्वारा बनाए गए वन-वे रूट चार्ज से ही मंदिर आए और दर्शन करने के बाद मंदिर से निकलें। भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों, रंग से एलर्जी होने वाले व्यक्तियों को मंदिर में न लाएं। पूर्ण स्वस्थ होने पर ही श्रद्धालु मंदिर आएं। 

मंदिर आते समय किसी तरह का कीमती सामान अपने साथ न लाएं। मंदिर आने से पहले प्रवेश मार्गों पर बने जूताघरों, अपनी कार में और होटल में ही जूता-चप्पलों को उतारकर आएं। सभी प्रवेश मार्गों पर निशुल्क जूता-चप्पल घर बने हैं। मंदिर प्रबंध ने कहा कि मंदिर में अनावश्यक रूप से खड़े न हों नहीं ठहरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें