फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की सत्याग्रहियों को अंतिम चेतावनी

Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रशासन ने जारी की सत्याग्रहियों को अंतिम चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने 48 घंटे पहले जारी किए गए नोटिस की अवधि बीतने के बाद अब सत्याग्रहियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है और उन्हें 24 घंटे की मोहलत बाग को खाली करने के लिए दी है।  इस क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। उधर, सत्याग्रहियों के फाइनेंसर को कन्नौज में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जवाहर बाग को खाली करने के लिए अब जिला प्रशासन ने आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया में दिसंबर माह के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर जवाहर बाग में हमला करने के आरोपी दुसावटी पट्टी जिला कन्नौज निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह जवाहर बा पर कब्जा करने वाले  लोगों को फाइनेंस कर रहा था। संजीव के पिता हरनाथ सिंह फिलहाल जवाहर बाग में ही कब्जा किए हुए हैं। इसी प्रकरण में आरोपी बदायूं निवासी राकेश कुमार के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी। हाथ न लगने के बाद अब उसके राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन


इधर, जवाहर बाग को खाली करने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई 48 घंटे की मोहलत शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गई। इस अवधि तक कोई भी व्यक्ति जवाहर बाग को छोड़कर नहीं गया। इस स्थिति में अब प्रशासन ने कथित सत्याग्रहियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। इसमें 24 घंटे में जवाहर बाग खाली करने को कहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि जवाहर बाग पर अवैध रूप से कब्जा किए लोग रविवार को शाम पांच बजे तक इस जगह को खाली नहीं करते हैं तो बल पूर्वक इन्हें हटाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जवाहर बाग से सटे क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें