केआर गर्ल्स डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय शिविर के आखिरी दिन व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया। इसके लिए वर्कशाप आयोजित हुई।
स्वीप कोआर्डिनेटर डा. पल्लवी सिंह के नेतृत्व में हुई वर्कशाप में वक्ताओं ने व्यक्तित्व को पहचान कर विकास करने के तरीके बताए। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
अंतिम सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्राओं को प्राचार्य डा. शोभा पाठक, डा. रेखा अग्रवाल और विष्णु दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से पुरस्कार दिए।
इससे पहले छात्राओं ने जागरूकता के लिए रैली निकाली और सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम का संचालन योजना अधिकारी डा. आश्वना सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में डाक्टर माधुरी सिंह, डाक्टर मोनिका दीक्षित, बबीता आदि का सहयोग रहा।