फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु में फंसे हैं मथुरा के 50 मजदूर

विज्ञापन
मथुरा। तमिलनाडु के तिरुपुर में फंसे मथुरा के मजदूर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। लॉकडाउन के चलते मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव देदना के 45-50 मजदूर तमिलनाडु में फंसे हैं। लॉकडाउन होने के बाद काम बंद है। परिवारीजनों के अनुसार इन सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। ये सभी मजदूर, महिला व बच्चों के साथ अपने गांव लौटना चाहते हैं, लेकिन इनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना नौहझील के गांव देदना के रहने वाले 50 से ज्यादा लोग तमिलनाडु में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लॉकडाउन के बाद इनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। अब ये सभी लोग परेशान हैं। प्रधान दयाराम, ताहर सिंह, राजपाल बघेल, किशोर बघेल, विशंबर सिंह, बहादुर सिंह, बांके लाल शर्मा, कुमारपाल प्रधान आदि ने डीएम-एसएसपी व जिले तमाम आला अधिकारियों सहित पीएम मोदी व सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। तमिलनाडु राज्य के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ एटनी देवकुमार ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए मजदूर परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए तिरुपुर के डीएम को संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें