फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़े लाखों श्रद्धालु: घंटों लाइन में लगे... भीड़ का दबाव और धक्का-मुक्की भी झेला; तब हुए बांकेबिहारी के दर्शन

Sun, 18 Feb 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

वीकेंड पर वृंदावन लाखों श्रद्धालु पहुंचे। घंटों लाइन में लगे। फिर भीड़ का दबाव और धक्का-मुक्की भी झेला। तब बांकेबिहारी के दर्शन हुए। 
विज्ञापन
वृंदावन में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए। दिल्ली एनसीआर और आसपास से सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए। दर्शनों के लिए लंबी कतार के कारण श्रद्धालुओं को करीब दो घंटे धैर्य की परीक्षा भी देनी पड़ी।

विज्ञापन


सप्ताहांत रविवार को सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले मंदिर के प्रवेश द्वारों से लेकर विद्यापीठ चौराहा और दूसरी तरफ परिक्रमा मार्ग जुगलघाट तक लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु पहले दर्शन करने के प्रयास में मंदिर के पट खुलने से दो घंटे पहले ही पहुंच गए। धीरे-धीरे श्रद्धालु जमा हो गए और उनकी कतार लंबी होती रही। पट खुलने पर लगभग दो घंटे लाइन लगने और भीड़ के दबाव के बीच धक्के खाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।

पट बंद होने तक बनी रही भीड़

दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में आए। दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक भीड़ निरंतर बनी रही। मंदिर का चौक खचाखच श्रद्धालुओं से भरा रहा। उधर, शाम की बेला में भी मंदिर और उसकी संकरी गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

मंदिर के शयन आरती तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं सुबह से पट बंद होने तक आए। पूरे दिन में लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें