फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे मजदूरों ने लगाया एक्सप्रेस वे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। बृहस्पतिवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर 61 किमी माइल स्टोन पर नोएडा की ओर से पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों ने पुलिस द्वारा मथुरा बॉडर पर रोके जाने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। वे वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाने की प्रशासन से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते दिल्ली, हरियाणा और नोएडा की ओर से पिछले कई दिन से हजारों प्रवासी मजदूर पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। गंतव्य पर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने के लिए स्थानीय लोगों ने मजदूरों के साथ एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएण कृष्ण दत्त तिवारी और सीओ रवि पारासर ने लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ने का आश्वासन दिया।
इस आश्वासन पर दो घंटे बाद मजदूरों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने प्राइवेट वाहनों से मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी नौहझील विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नीटू सिंह, मुनेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें