फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहझील में पीने के पानी की भीषण किल्लत

विज्ञापन
नौहझील के गांव मरहला मुक्खा में बंद पड़ी टीटीएसपी टंकी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव-गांव हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांवों में पानी की किल्लत पैदा हो गई है। नौहझील ब्लाक में 88 स्थानों पर टीटीएसपी टंकी लगी है। इनमें से 84 खराब हैं। इसके अलावा 14 जल निगम की बड़ी टंकी हैं। इनमें से 12 बंद हैं। कस्बा नौहझील में बड़ी टंकी जर्जर खड़ी है। पानी सप्लाई बंद है। गांव बरौठ में पानी की एक बड़ी टंकी तैयार हो चुकी है। अभी तक पानी सप्लाई शुरू नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस टंकी से 12 से अधिक गांवों को पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

इन गांवों में है खारे पानी की समस्या
मडुआका, रामगढ़ी, सींगोंनी, मानागढ़ी, अवाखेड़ा, कोलाहर, देदना बांगर, मुकदमपुर, दौलतपुर, बसाऊ, नौहझील, मकरंद गढ़ी, हसनपुर, मुईउद्दीनपुर, नावली, पालखेड़ा, बरौठ, गढ़ी कोलाहर, ढालगढ़ी, चिंतागढ़ी में खारी पानी है।
जिन स्थानों पर हैंडपंप खराब हैं, उनको दुरुस्त कराने के लिए प्रधान व सचिव को निर्देश दिए हैं। पानी की किल्लत की समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्रपाल सिंह, एडीओ पंचायत नौहझील।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें