महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 25 फरवरी 2021 को श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन का दावा अदालत में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट जो ईदगाह मौजूद है, वह ही असली गर्भगृह है।
श्री कृष्ण जन्मस्थान की जमीन को शाही ईदगाह से मुक्त कराने के लिए अदालत में दावा करने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रथम वादी ठाकुर केशवदेव शुक्रवार को लड्डू गोपाल के रूप में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पहुंचे। नो वर्क कारण कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि नौ नवंबर को तय की है। पक्षकार का कहना है कि पूरा मामला लड्डू गोपाल जी के हवाले कर दिया है। हर तारीख को लड्डू गोपाल ही अदालत आया करेंगे।
विज्ञापन
महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 25 फरवरी 2021 को श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन का दावा अदालत में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकट जो ईदगाह मौजूद है, वह ही असली गर्भगृह है। ठाकुर केशवदेव को प्रथम वादी बनाते हुए उनके भक्तगण के तौर पर दूसरे वादी के रूप में दिनेश शर्मा स्वयं थे। चूंकि केस के प्रथम वादी ठाकुर केशवदेव स्वयं हैं, इसलिए इस केस को लड़ने के लिए अब लड्डू गोपाल ही पैरवी करेंगे। हर तारीख पर लड्डू गोपाल ही अदालत आया करेंगे।