फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहलगाम की घटना के विरोध में कोसीकलां में आज बंद

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बाजार बंद करने का आह्वान करते व्यापारिक संगठन के लोग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को कोसीकलां बंद रहेगा। सामाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को पूरी ताकत झोंक दी। व्यापारियों ने संपर्क कर बंद में भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन

शाम को भरत मिलाप चौक पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कारोबार और प्रतिष्ठानों को बंद रखकर सरकार से मांग की जाएगी कि व्यापारियों के टैक्स से खरीदे गए हथियारों का प्रयोग करने का समय अब आ गया है। आतंकवाद को जड़मूल से नष्ट करना है तो पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करना होगा। बैठक के बाद व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने संपर्क किया, रैली निकाली और लोगों से बंदी में समर्थन मांगा।
लाठी बाजार, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, पंजाबी बाजार, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड, अग्रसेन मार्ग, थाना रोड आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन भगवत रूहेला, अशोक बठैनियां, धर्मवीर शर्मा, शिवकांत चौधरी, महेशपाल, अजय चौमुहियां, हुकम अग्रवाल, संजय बठैनियां, अशोक जैन, टिकुंर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें