फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा करके की हत्या, फिर ट्रेक पर डाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुरैना से नौकरी का इंटरव्यू देने निकले युवक का शव बुधवार की शाम भूतेश्वर रेलवे ट्रैक से मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी ने प्रथम दृष्टया बताया कि था कि मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

शहर के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था, उसकी शिनाख्त उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर जीआरपी ने नरोत्तम (25) पुत्र रामनिवास निवासी प्रेम नगर मुरैना के रूप में की थी और घटना की सूचना परिजनों को दी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे नरोत्तम घर से प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए ग्वालियर को निकला था।
शाम लगभग चार बजे उसका फोन पहुंचा तो उसने अपने बड़े भाई से कहा कि गुंडों ने अपहरण कर लिया है। ़वह मुसीबत में है, उसे बचा लें। इसके बाद फोन बंद हो गया। परिजनों का कहना है कि कुछ ही देर बाद पुलिस ने जानकारी दी कि युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला है। परिजनों ने युवक का अपहरण करके हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर डाले जाने की आशंका व्यक्त की है। एसएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें