नौहझील (मथुरा)। चोर घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ले गया। पीड़ित के घर पिछले माह भी 1 लाख 50 हजार 700 रुपये चोरी हो चुके हैं। तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
गांव कोलाना निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह बीती मंगलवार रात नौहरे में पशुओं के पास सो रहे थे। घर पर पत्नी व बच्चे थे। रात लगभग 1-2 बजे के बीच चोर घर में घुस आया और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण ले गया। इनमें सोने की 3 लर, 1 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, चांदी की 1 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी तोड़िया, 1 कौंधनी शामिल हैं। चोर जाते समय घर के मुख्य द्वार की कुंडी भी लगा गए। जानकारी सुबह 5 बजे तब हुई जब पत्नी व बच्चे उठे। पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी के फुटेज में एक संदिग्ध युवक आता व जाता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि 2 से 17 अगस्त के बीच घर में रखे 1 लाख 50 हजार 700 रुपये भी चोरी हो गए थे। पता तब चला जब रुपयों की जरूरत पड़ी।