फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी लगाने पर बीडीओ से भिड़ा जेई, जम कर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील ब्लॉक मुख्यालय में तैनात जेई को बीडीओ का गैरहाजिरी लगाना रास नहीं आया। वह बीडीओ से भिड़ गया। गाली-गलौज व देख लेने की धमकी देते हुए उसने जम कर हंगामा किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने अनुपस्थित मिले जेई की उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थिति लगा दी। शुक्रवार को ब्लॉक प्रांगण में गैरहाजिरी लगाने को लेकर जेई संतोष कुमार ने बीडीओ रमेश चंद शर्मा के साथ बदतमीजी की। उसने जम कर हंगामा किया। विवाद बढ़ता देख ब्लॉक के दूसरे कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद वह शांत हुआ। बताया जाता है कि जेई के बड़े-बड़े नेताओं एवं उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं।
इससे वह ब्लॉक के किसी अधिकारी को अधिक तबज्जो नहीं देते हैं। इस मामले में बीडीओ रमेश चंद शर्मा ने बताया कि गैरहाजिरी को लेकर जेई संतोष कुमार से बात हुईं थीं, झगड़ा नहीं हुआ। उधर जेई संतोष कुमार ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें