उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की दोपहर हाईवे पर मुड़ते समय बड़ी मशीन लदा सीएसबी ट्रक बंद हो गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मथुरा-आगरा हाईवे जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यवस्था सुधारने में जुटी रही।
विज्ञापन
मामला फरह थाना क्षेत्र के महुअन टोल का है। यहां एक सीएसबी ट्रक बड़ी मशीन लोड करके ग्वालियर से कानपुर जा रहा था। टोलकट पर चालक ने क्रॉस करने के लिए गाड़ी मोड़ी तो तकनीकी खराब आने से कारण वह बंद हो गई। इससे मथुरा-आगरा हाईवे पर जाम लग गया।
दरअसल उसे ग्वालियर के रैपुरा उतरा पर बैक करने के लिए कोई कट नहीं था, इसलिए महुअन टोल के पास कट से निकलने का प्रयास कर रहा था। तकनीकी खराबी आने से ट्रक बीच रोड पर बंद हो गया। थाना प्रभारी और टोल कर्मियों ने एक साइड से गाड़ियां निकलवाना शुरू किया है। इसके बाद जाम की स्थिति कुछ कम हुई। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि वहान धीरे-धीरे निकाल रहे हैं।