फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उमड़ी भीड़, लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
होली गेट पर आर्य समाज रोड से कोतवाली रोड तक लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन को लेकर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई। बृहस्पतिवार को बाजार खुलने के दौरान होलीगेट से दरेसी रोड तक एक किलीमीटर के क्षेत्र में उमड़ी भीड़ ने प्रशासन के तमाम दावों की हवा निकाल दी। हजारों लोग और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। सामाजिक दूरी का पालन तो हुआ ही नहीं लोग मास्क पहनकर भी घर से नहीं निकले। जिस मार्ग पर जाम लगा वह शहर के उस हॉटस्पॉट एरिया से लगा है, जहां सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन

जिस क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति के जाने और आने का रिकॉर्ड रखा जा रहा था बृहस्पतिवार को इसके विपरीत स्थितियां बन गईं। प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के चलते होलीगेट पर चौतरफा जाम लग गया। जो एक बार जाम में फंसा वह कई घंटे तक सैकड़ों लोगों के बीच रहा। जहां पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग थी और न ही लॉकडाउन की अन्य गाइड लाइन का अनुपालन। सुबह से ही होलीगेट क्षेत्र मेें कार से लेकर मोटरसाइकिल और स्कूटी का प्रवेश शुरू हो गया।
देखते-देखते दस बजे तक होलीगेट चौराहे से भरतपुर गेट, डीग गेट, आर्य समाज रोड पर वाहन फंस गए। जिसकी जानकारी जाम में फंसे कई लोगों ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक दुबे, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह तथा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल टीम के साथ जाम को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अधिकारी जाम खुलवाने में असफल रहे।
विज्ञापन

खुद अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंसीं
जाम खुलवाने के लिए सड़क पर दुकानदारों तथा लोगों को समझाने के लिए निकले अधिकारियों की टीम खुद जाम में फंस गई। दरअसल यह लोग पैदल -पैदल चलकर दुकानदारों को समझा रहे थे कि वह अपने यहां पर कम से कम ग्राहकों को रखें या फिर उनसे सोशल डिस्टेंसिंग भी रखने को कहें। इसके बाद जब अधिकारियों ने अपनी गाड़ियां मंगाईं तो वह जाम में फंस गईं।
बैरियर सिस्टम ही हो गया खत्म
लॉकडाउन के बाद बाजार खुलते ही पुलिस द्वारा होलीगेट तक वाहनों को रोकने के लिए जो बैरियर सिस्टम लागू किया गया था वह खत्म हो गया। जिसके चलते चौपहिया वाहन तक होलीगेट तक पहुंच गए। इन वाहनों के फंसने से ही जाम की समस्या पैदा हुई।
ऐसे कैसे होगा कोरोना से बचाव
आम आदमी जिसे नहीं पता कि होलीगेट पर इस प्रकार का जाम लग गया है वह जाम में फंसने के बाद यही कहता नजर आया कि ऐसे कैसे होगा कोरोना से बचाव। घाटी बहालराय निवासी हेमंत गोयल का कहना था कि इस प्रकार से कैसे जाम से मुक्ति मिलेगी।
होलीगेट क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाने पर विचार
होलीगेट क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाने पर विचार चल रहा है। जिस दिन यह बाजार खुलेगा उस दिन इस क्षेत्र में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। जिससे हम कोरोना की गाइड लाइन का अनुपालन कर सकेंगे।
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें