फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के पक्ष में इंटक जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा मजदूरों के ४४ कानूनों के बदले ४ कोर्ट कानून लाना चाहती है जोकि सोची समझी साजिश है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंटक) इसके खिलाफ देश के मजदूरों का साथ लेकर जल्द ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। यह वक्तव्य इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह साजिश इंटक कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मजदूरों को गुलाम बनाने की सोची समझी साजिश है। इंटक मांग करती है कि भाजपा मजदूरों के लिए जो भी योजना लेकर आ रही है उसे वह संसद मेें अवश्य लानी चाहिए। भाजपा देश को ज्ञानवापी, कश्मीर और कभी राम मंदिर मुद्दे पर उलझाना चाहती है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव अश्वनी कुमार मिश्रा, इंटक नेता अनिल अग्रवाल, युवक इंटक नेता बालेंदु भूषण मिश्रा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष रोशन लाल मौजूद रहे।
नदारद रहे जिले के पदाधिकारी
जिले में पहली दफा हुई इंटक की प्रेस वार्ता से इंटक तथा कांग्रेस के जिलास्तरीय पदाधिकारी ही अनुपस्थित रहे। संगठन की मजबूती के मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन मजबूत है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें