चौमुहां। श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत कर लौटे पहलवान निशांत शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। दिल्ली हवाई अड्डे से गांव तरौली आते वक्त बल्लभगढ़ में भी लोगों ने उनका स्वागत किया। गांव अजीजपुर में विजय शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने परिवारीजनों के साथ अपनी कुलदेवी देवी आटस स्थित मंसा देवी की चौखट पर माथा टेका।
निशांत का अकबरपुर में भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह ने स्वागत किया। पैतृक गांव में रैली निकालते हुए प्रसिद्ध मंदिर स्वामी बाबा पर ले जाया गया। वहां निशांत ने स्वामी बाबा के दर्शन व पूजा की। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बसपा के नेता सोनपाल सिंह, लाखन सिंह, ठा. लवी सिसौदिया, कुंवर नरेंद्र सिंह, रमेश शर्मा, जितेंद्र ठाकुर ने उसको सम्मानित किया।
सोनपाल सिंह ने निशांत को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। निशांत के पिता लक्ष्मण शर्मा व परिवारीजनों ने कहा कि निशांत ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस मौके पर सत्यदेव शर्मा, शंकर शर्मा, हरिओम शर्मा, लाला शर्मा, ओमी शर्मा, निशांत चतुर्वेदी चिंटू, राहुल, चिरमोली पहलवान, प्रधान मूला ठाकुर, रामवीर सिसौदिया आदि मौजूद थे।