सीईओ को ज्ञापन सौंपते आईएमए संगठन के पदाधिकारी।
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ को समर्थन पत्र सौंपा है। साथ ही कहा है कि कॉरिडोर बनने के बाद आराध्य के दर्शन की राह आसान होगी।
पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते वृंदावन में देश-विदेश से दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही भीड़ दबाव से स्थानीय लोगों को भी काफी परेशान का सामना करना पड़ता है। साथ ही कहा है कि इससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की राह आसान होगी।
इस दौरान संगठन के अध्यक्ष डाॅ. बिजेंद्र तिवारी, सचिव डाॅ. गौरव भारद्वाज, वीसी गोयल, गौरव अग्रवाल, शोभित, अमित गोयल, ललित, एसके वर्मन, एनसी प्रजापति और मुकेश जैन समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।