फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप वृंदावन आए, बांकेबिहारी के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार स्पिनर कुलदीप यादव ने बृहस्पतिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर 2 जून से होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 टूर्नामेंट में अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की है। इससे पूर्व होटल में उन्होंने विजिटर बुक में नोट लिखा और स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने वृंदावन पहुंचकर दर्शन किए। स्पिनर कुलदीप ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर दो फोटो शेयर की हैं, जिनमे वह वृंदावन में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप ने इन फोटो को कैप्शन दिया है-वृंदावन से हरे कृष्ण। बता दें कि कुलदीप आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। इस सीजन उनकी टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
आईपीएल के इस सीजन में कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मुकाबले खेले। उन्होंने 23.25 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट लिए। कुल मिलाकर कुलदीप की तरफ से आईपीएल 2024 में अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। वृंदावन में बहुत से क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी के साथ साथ ऑटोग्राफ भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें