फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन थाने में तैनात होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन थाने में तैनात होमगार्ड की बुधवार रात मौत हो गई। बीमारी के कारण उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के नगला सबला निवासी होमगार्ड ज्ञानेंद्र सिंह कुंतल (38) करीब एक माह से बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह अपने पीछे पुत्र हर्ष, मयंक, पुत्री जानू व पत्नी संतोष देवी छोड़ गए। 20 जनवरी 2009 से उन्होंने अपनी सेवा शुरू की और 11 जुलाई 2019 को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनका हाथ कट गया था। बृहस्पतिवार सुबह शव पहुंचने पर विभागीय अफसर गांव पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, बीओ टेनपाल सिंह कुंतल, एसीसी चंद्रभान सिंह, पीसी बनवारी लाल, पीसी लेखराज कौशिक, वीरपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह, रालोद के जिला संयोजक सुरेश भगत आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें