फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों में गुंडे चलाते थे थाने, निर्दोष भेजे जाते जेल: संजीव बालियान 18-01-16

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां(मथुरा)। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि पिछली सरकारों में गुंडे थाने चलाते थे। निर्दोषों को जेल भेजा जाता था। अब प्रदेश के अधिकांश गुंडे, बदमाश जेलों में बंद हैं। वे भाजपा सरकार के सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूर्ण होने पर गांव अकबरपुर स्थित गोपाल जी अनाथ गोशाला पर गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका 21 किलो फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बालियान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ वर्ष सेवा सुशासन के साथ बिताए हैं। पिछली सरकारें आज तक कोई वैक्सीन नहीं बना पाई। हमने खुद वैक्सीन बनाने के साथ कोरोना काल में विदेशों के लिए भी दवाएं भेजी हैं। 2.40 करोड़ गरीबों को मकान मुहैया कराए हैं। 2025 तक हर घर मीठा पानी होगा।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों ने जन कल्याण का जो सपना देखा था, प्रधानमंत्री ने आठ वर्ष में बिजली, पानी, सड़क की बेहतर व्यवस्था कर उनके सपने को पूरा किया है। भाजपा सरकार ने किसानों का आधा बिजली बिल माफ किया है। 2024 के चुनाव के बाद किसानों के लिए पूर्णत: बिजली माफ की जाएगी। राज्यमंत्री का भाजपा नेता पूरन सिसौदिया के चौमुहां स्थित निवास पर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा. मेघश्याम, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, नरदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रविकांत गर्ग, एमएलसी विजय शिवहरे, शोभाराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह, राहुल गौतम, चेयरमैन बिहारीराम, प्रधान हरी सिंह, मूल चंद सिसौदिया, प्रधान भरत सिंह, हरी सिंह डीलर आदि मौजूद थे। जनसभा की अध्यक्षता महंत मदन मोहनदास एवं संचालन सुमित शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें