फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 महीने में दोगुना रुपये करने की एवज में 74.80 लाख रुपये हड़पे, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सेवानिवृत्त फौजियों को नौकरी देकर पच्चीस महीने में पैसा दोगुना करने के नाम पर 74.८० लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले शातिर गैंग के एक सदस्य को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले सेवानिवृत्त फौजियों की नौकरी लगवाते थे और एक-दो माह वेतन देने के बाद इन्हें अपने जाल में फंसाकर रुपया दोगुना करने के नाम पर ठगी का शिकार बना लेते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद स्वर्ण सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी कान्हा माखन वाटिका वृंदावन, उनके साथी संजीव कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी बेसवां इगलास हाल निवासी हनुमान नगर धौलीप्याऊ और मनोज सिंह पुत्र केहरी सिंह निवासी दयालपुर मुरसान हाल निवासी हनुमान नगर नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच इनकी मुलाकात राहुल शर्मा और विकास शर्मा पुत्रगण स्व. रवीशंकर शर्मा निवासी बल्देवपुरी महोली रोड से हुई।
इन दोनों ने खुद को पावन धरती इन्फाजोन प्रालि का मालिक बताया और कार्यालय होटल राधा पैलेस वीआईपी मार्ग वृंदावन में होना बताया। शुरूआत में इन दोनों आरोपियों ने आर्मी से सेवानिवृत्त इन लोगों की नौकरी लगवाकर दो माह तक वेतन भी दिया। जब यह तीनों इनकी बातों में आ गए तो दोनों ठगों ने कहा कि हमारी एक स्कीम है, जिसमें हम आपके रुपयों को 25 माह में दोगुना कर देंगे।
विज्ञापन

इन लोगों ने बार-बार पैसा लगाने के लिए उकसाया तो स्वर्ण सिंह ने 5 अक्तूबर 2019 से 6 फरवरी 2020 तक 19 लाख 30 हजार रुपयेे स्कीम में लगाए और 16 लाख 50 हजार रुपये कर्ज के रूप में दे दिए। वहीं संजीव कुमार ने 22 अक्तूबर 2019 से 6 फरवरी 2020 तक 17 लाख रुपये स्कीम के लिए और 3 लाख रुपये कर्ज के लिए और मनोज सिंह ने इसी अवधि में 10 लाख रुपये स्कीम के लिए व 9 लाख रुपये कर्ज के रूप में राहुल के घर पर दिए।
ठगी के इस पूरे मामले में राहुल और विकास के अलावा खुद को अकाउंटेंट बताने वाला हेमंत यादव पुत्र गजराज निवासी शास्त्री नगर कृष्णानगर, सीएमडी बताने वाला मनोज सेंगर निवासी राधापुरम और डायरेक्टर बताने वाला कौशल यादव पुत्र केशर यादव निवासी शास्त्री नगर, स्थायी निवासी यादव नगर लिबासपुर नई दिल्ली भी शामिल था। तीनों पीड़ित साथ में ही रुपयों को देने इनके घर जाते थे।
कुछ समय बाद इन्हें ठगी का अहसास हुआ और पता चला कि ये सभी लोग इसी प्रकार स्कीम का झांसा लेकर ठगी करते आ रहे हैं तो पीड़ितों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इन तीनों रिटायर्ड फौजियों से आरोपियों ने कुल 74 लाख 80 हजार रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। जिसकी रिपोर्ट थाना हाईवे में दर्ज कराई गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार ने इस मामले में फरार चल रहे मनोज कुमार सेंगर पुत्र स्व. ओमपाल निवासी 60 सेक्टर-2 राधापुरम स्टेट को पुलिस ने बल्देवपुरी महोली रोड से गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस टीम में थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, चौकी प्रभारी राधापुरम एस्टेट धर्मेंद्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, जिनेंद्र कुमार, अमित चौहान और रेनू शामिल हैं।
नौकरी लगवाकर दो महीने तक दी तनख्वाह
बताया गया कि आरोपियों ने स्वर्ण सिंह, संजीव कुमार और मनोज सिंह को आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद पीएसओ के पद पर अक्तूबर 2019 में नियुक्त कर उनका मासिक वेतन भी निर्धारित कर दिया था। इस दौरान तीनों रिटायर्ड फौजियों को दो माह का वेतन भी राहुल और विकास ने दिया था जिससे यह लोग झांसे में आ जाएं और अपनी योजना में कामयाब हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें