फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी ने जिला अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ गई किशोरी ने जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। उसके पिता ने गोवर्धन थाने में उसके अपहरण का मामला जून 2021 में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

19 जून 2021 को एक कस्बे से किशोरी प्रेमी के साथ चली गई थी। किशोरी को अगवा करने के आरोप में दुर्योधन और तुलसी के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई।
प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां 10-12 दिन पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस किशोरी को बरामद कर थाने ले आई। डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि पुलिस किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर आई थी। किशोरी ने 17 वर्ष की उम्र में बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने के आरोप में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में थी। किशोरी को बरामद कर लिया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरव त्रिपाठी सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें