फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, पेंटर चाहिए तो प्रशासन को फोन लगाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला प्रशासन ने मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से किया सेवा मित्र पोर्टल का शुभारंभ
विज्ञापन

- 155330 टोल फ्री नंबर भी किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। प्लंबर हो या कारपेंटर या फिर मैन पावर सर्विस, इन्हें तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही इस प्रकार की 19 सेवाओं से संबंधित कुशल कारीगर को बुला सकते हैं। जिला प्रशासन ने सेवा मित्र पोर्टल लांच कर टोल फ्री नंबर 155330 भी जारी कर दिया है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेवा मित्र पोर्टल व एप के जरिये आरओ सर्विस व रिपेयर, एसी सर्विस व रिपेयर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी हार्डवेयर, प्लंबर, बढ़ई, मैन पावर सर्विस, कार रिपेयर व सर्विस, पेस्ट कंट्रोल, पेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग व सर्विस सहित 19 सेवाओं से जुड़े कुशल कारीगरों को ऑनलाइन मंच पर लाया गया है। इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने यह कदम उठाया है। सेवा मित्र एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद एप पर कारीगर को काम के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा 155330 टोल फ्री नंबर पर भी कॉल करके कारीगर की मांग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा भी, दाम भी किफायती
डीएम ने बताया कि कई बार आपराधिक घटनाओं के खुलासे में यह देखने में आया है कि किसी अनजान कारीगर को किसी व्यक्ति द्वारा अपने घर में काम करने बुलाया गया। वह घर की रेकी कर ले गया और बाद में चोरी, लूट, मर्डर जैसी वारदात को अंजाम दे दिया। ऐसी घटनाओं पर अब लगाम लगेगी। इसके अलावा लोगों को किसी काम के लिए अधिक कीमत नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें