फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी लौटी तो ११ मार्च को सीएम मथुरा में खेलेंगे होली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में एक बार फिर होली के रंगों की धूम मचने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर ब्रज में १० से २५ मार्च तक होने वाले होली के आयोजन रंगोत्सव-2022 की तैयारियों की समीक्षा की गई। खासकर बरसाना की लठामार होली को केंद्र बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसमें सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होली के आयोजन की निगरानी भी की जानी है। तैयारी यह भी की गई कि अगर सरकार लौटी तो ११ मार्च को योगी आदित्यनाथ बतौर सीएम बरसाना की होली कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में पर्यटन निदेशालय लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मथुरा ब्रज क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर रंगोत्सव-2022 का आयोजन 10 मार्च से 23 मार्च तक किया जायेगा। इसे भव्य एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने के लिए सभी विभाग, मंदिर प्रबंधनों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ निविदाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। साथ ही रंगोत्सव के लिए एक करोड़ पांच लाख का बजट प्रस्तावित किया है। बैठक में जनपद से जुडे़ अफसरों ने अब तक की तैयारी की जानकारी दी।
इस बैठक में बरसाना और नंदगांव की होली की व्यवस्थाओं पर खास फोकस किया गया। इसमें जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त योगानंद पांडेय ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में पुलिस का विशेष प्रबंधन किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर बेरीकेडिंग और पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस की तैनाती होगी। सीसीटीपी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। इसमें भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। सूत्रों ने बताया कि इस बात पर भी मंथन हुआ कि अगर सरकार लौटती है तो ११ मार्च को बतौर सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाना की लठामार होली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पुराने और जर्जर भवनों पर नहीं बैठेंगे श्रद्धालु
बरसाना के रंगीली चौक, प्रिया कुंड व उसके आसपास के क्षेत्रों में जहां पर भीड़ का अधिक दवाब रहता है, वहां निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम गोवर्धन को दी गई है। वे जर्जर भवनों को चिन्हित करते हुए ऐसी इमारतों पर लोगों को अधिक संख्या में नहीं बैठने देंगे। बिजली के पोल को पॉलिथीनयुक्त करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत गोवर्धन को दिए। अग्नि शमन विभाग को एक प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
--
१०० बसों का होगा संचालन
लठामार मेला के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 100 बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जो विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। बसों पर स्टीकर बनाकर लगाने के चालक परिचालकों को यूनीफॉर्म में नेम प्लेट सहित तैनात रहने के निर्देश दिए जाए।
-
यहां होगा परंपरागत होली का त्योहार.....
-श्रीलाहिली जी मंदिर बरसाना
-श्री नंदबाबा मंदिर नंदगांव
-श्री राधारानी मंदिर, रावल
-श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन
-श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा
-नंदकिला नंदभवन, गोकुल
-श्रीद्वारिका मंदिरम, श्रीप्रहलाद मंदिर फालेन
-श्रीमुकुट मुखारबिंदु मंदिर, गोवर्धन
वर्जन
ब्रज की होली देश-विदेश में प्रख्यात है। बड़ी संख्या में लोग यहां होली के उत्सवों में शामिल होने आते हैं। इसे और भव्य व दिव्य बनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई है। - नगेंद्र प्रताप, सीईओ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें