फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राम-राम नहीं की तो थाने दी मारपीट की तहरीर

विज्ञापन
मथुरा। शिकायत करने के बाद एसएसपी कार्यालय से बाहर आते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला रतु में एक ग्रामीण से पूरा गांव परेशान है। हद तो तब हो गई जब उनसे राम-राम न करने पर 7 लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट की तहरीर दे दी। तहरीर देने से पूर्व जिला अस्पताल से मेडिकल भी करा लिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने तहरीर देने वाले को चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलाकात कर झूठी तहरीर देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगला रतु निवासी दिगंबर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने ग्रामीणों का रहना दुश्वार कर दिया है। छोटी-छोटी बातों पर पुलिस को तहरीर देकर परेशान करना उसकी आदत बन गई है। गत दिवस कुछ लोगों ने उससे राम-राम नहीं की तो इसी से नाराज होकर वह थाने गया और मारपीट की तहरीर दे दी। इससे पहले उसने जिला अस्पताल से मारपीट का मेडिकल भी करा लिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला फर्जी निकला, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के साथ एसएसपी के पास पहुंचे।

उन्होंने एसएसपी को बताया कि इसके अलावा कई लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। उन्होंने एसएसपी से पूर्व में दर्ज हुए मुकदमों की जांच कर राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें