फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाणा पुलिस से भिड़े सराफा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। चोरी के दो आरोपियों को लेकर सराफा बाजार पहुंची हरियाणा पुलिस से व्यापारी भिड़ गए। हरियाणा पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई और बेवजह परेशान न करने की चेतावनी दी। व्यापारियों के आक्रोश को देखकर हरियाणा पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में हरियाणा के पानीपत की पुलिस दो आरोपियों को लेकर सराफा बाजार पहुंची और आरोपियों द्वारा बताई दुकान पर दुकानदार से पूछताछ करने लगी। वहां व्यापारी नेता अशोक बठैनियां समेत काफी संख्या में सराफा व्यापारी एकत्रित हो गए। पुलिस से भिड़ गए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस आए दिन उत्पीड़न कर रही है। किसी न किसी को पकड़ कर सराफा बाजार ले आती है और दुकानदारों को उठाकर ले जाती है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होडल के रहने वाले युवकों ने हरियाणा के पानीपत में चोरी की थी। जोकि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने कोसीकलां निवासी अपने मित्र के जरिए से सराफा बाजार में चोरी के आभूषण बेचे थे। पुलिस ने मित्र को उसके घर से दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें