फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आईएसबीटी पर दो चार्जिंग स्टेशन तैयार, जल्द दौड़ेंगी ई-बसें

विज्ञापन
मथुरा। आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करते निगम के अधिकारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ई-बसों में यात्रा करने के लिए उत्साहित यात्रियों को अब जल्द ही इनमें सफर करने का मौका मिलेगा। आईएसबीटी बस स्टैंड पर दो चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इनका शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद मथुरा होते हुए 35 ई बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को आगरा से आए जनरल मैनेजर एसएल शर्मा ने चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब आगरा से मथुरा होते हुए ई बसों का संचालन शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने व अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि अभी डिपो से 160 सामान्य बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन अब ई-बसों में भी यात्रियों को सफर करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ई-बसें 200 किलोमीटर एरिया क्षेत्र में संचालित होंगी। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान नहीं होगा पड़ेगा। ये सभी बसें वातानुकूलित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें