फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ....हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा

विज्ञापन
ब्रज रज उत्सव 2025 की म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देती गायिका मिस्मी वासु।
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में शनिवार को गायिका मिस्मी वासु की म्यूजिकल नाइट में दर्शक उत्सव और उमंग से ओतप्रोत दिखे। जैसे ही उन्होंने अपनी आवाज से हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा...गाया तो मथुरावासी झूमने लगे और परिसर तालियों की आवाज से गूंजने लगी। इससे पहले मंजरी ग्रुप के कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित उत्सव में शनिवार दोपहर को मंजरी ग्रुप के कलाकारों ने अपने गायन से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी कला में ब्रज की माटी की सुगंध के साथ दर्शकों को आधुनिक संगीत का कोमल स्पर्श भी महसूस हुआ। इसके बाद महाविद्या कॉलोनी स्थित अलबेली सरकार मंदिर के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक भक्ति रस की गंगा में सराबोर हो गए। भजन गायक गौरांशी शर्मा, प्रियांशी शर्मा एवं प्रियम शर्मा द्वारा करुणा भरी नजर से मोरपंख वाला मिल गया... भजनों पर लोगों की आंखें नम हो गईं। ब्रज चौरासी कोस संस्कृति की सुंदर झलकियां कलाकारों ने पेश की। इसी तरह कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद उत्सव में म्यूजिकल नाइट की शाम सजी और मिस्मी वासु आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, सहायक अभियंता आरपी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें