फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शराब ने उजाड़ दिए दो महिलाओं के सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गौरा नगर में शुक्रवार को हुई घटना ने साबित कर दिया कि शराब जब अपने रंग पर आती है तो घरों को उजाड़ देती है। दिनेश बीड़ी के नाम से करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाले सुरेशचंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश चंद्र अग्रवाल के बीच जो हुआ वह वृंदावन में किसी से छिपा नहीं। दोनों ही लोग इस दुनिया से रुखसत हो गए। शराब के दो महिलाओं के सुहाग उजाड़ दिए। नरेश ने शराब के नशे में पहले पिता को गोली मार ली और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

नरेशचंद्र अग्रवाल काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने मेहनत करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन उन्हें शराब की लत ने ऐसा जकड़ लिया कि उनका शांत स्वभाव उग्र होने लगा। वह बात-बात पर हाईपर होने लगे। कई बार उनका मित्रों से विवाद हो गया। हालांकि सभी दोस्त उनकी आदत से वाकिफ थे तो कोई बुरा नहीं मानता था। जब वह हाईपर होते थे तो दोस्त उन्हें शांत कराने का प्रयास करते थे लेकिन पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल उनका शराब पीने को लेकर ही विरोध करते थे, कई बार परिवार के अन्य लोगों ने भी समझाया लेकिन किसी बात मनाने को तैयार नहीं होते थे। शराब के नशे में उनसे जो हुआ, उससे दो महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। मां आशा अग्रवाल और पत्नी अंशू अग्रवाल दोनों पर एक साथ ही कष्ट का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों की हालात देखी नहीं जा रही है, उनके बच्चे भी बिलख रहे हैं। नरेश का बेटा शौर्य और बेटी श्रैया बुरी तरह से चिंघाड़ रहे हैं।


एक बार कार से मार दी थी टक्कर
नरेशंचद अग्रवाल अपने किसी मित्र के साथ रणथंबौर जा रहे थे। किसी बात को लेकर वह कार में हाईपर हो गए और उन्होंने कार का एक्सीडेंट कर दिया। परिवार के लोग भी साथ तो उन्होंने रणथंबौर का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया और फिर परिजन कैलादेवी में निजी कार्यक्रम करके आए। नरेशचंद्र अग्रवाल को अगर गुस्सा आ जाती थी तो वह आपा खो बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें