पति की करंट लगाकर हत्या के मामले में वांछित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया लाल-नीले रंग का तार और हीटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
वृंदावन की थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाल-नीला तार और हीटर भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आगरा के बाह निवासी राकेश सिंह पुत्र सरनाम सिंह ने 2 अक्तूबर 2024 को वृंदावन थाने में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके भाई विजयपाल सिंह की करंट लगाकर हत्या की गई और शव को ठिकाने न लगा पाने के बाद एक झूठी कहानी बनाई गई।
इस मामले की विवेचना अपराध शाखा फिरोजाबाद द्वारा की जा रही थी। हत्या में शामिल महिला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। संवाद