लोहवन में विद्यायल नवीनीकरण पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार के राज्यप
मथुरा। लोहवन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय के नवीनीकृत निर्माण का बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उद्घाटन किया। सनश्योर एनर्जी द्वारा सीएसआर के फंड से इन दो विद्यालयों को नया रूप दिया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज की प्रगति सुनिश्चित हुई है। शिक्षा न केवल व्यक्तियों को सशक्त बनाती है, बल्कि हमारे संयंत्रों के आस-पास के समुदायों के समग्र विकास को भी उत्प्रेरित करती है। इन स्कूलों के नवीनीकरण में बुनियादी ढांचे में सुधार जैसे नवीनीकरण, पुनर्निर्माण, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों के साथ बेहतर स्वच्छता सुविधाएं, पीने के पानी की बेहतर सुविधा, कक्षा फर्नीचर आदि प्रदान किया गया है।
सनश्योर एनर्जी कंपनी स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। सनश्योर एनर्जी के संस्थापक सीईओ और अध्यक्ष शशांक शर्मा और सह-संस्थापक तरुणवीर सिंह ने बिहार के राज्यपाल व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसडीएम सदर निशा, एसडीएम महावन आदेश कुमार, बीएसए सुनील दत्त, बीईओ दिनेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद